back to top

राजनांदगांव : भूपेश बघेल शहर के गोलबाजार मस्जिद में रोजा इफ्तार में हुए शामिल …

राजनांदगांव / पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव लोक सभा सीट के काग्रेस प्रत्यासी भूपेश बघेल ने राजनांदगांव शहर के गोलाबाजार मस्जिद मे आयोजित रोजा ईफ्तार मे शामिल हुए और मुस्लिम समुदाय के लोगो के साथ रोजा ईफ्तार किया ।इस अवसर पर महापौर हेमादेशमुख काग्रेस शहर आध्यक्ष कुलबीर सिह छाबडा सहित सभी धर्म के लोग शामिल हुए ।

Advertisements

रमजान महिने का आज 27 वां रोजा था ।जो कि मुस्लिम समाज के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है ।इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रमजान महिने के 27वां रोजा के मौके पर मुस्लिम भाईयो के साथ रोजा ईफ्तार करने का मौका मिला है ।27वाँ रोजा मुस्लिम भाईयो के लिए बहुत हि महत्व पूर्ण होता है ।उन्होने ईद पर्व की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि एक माह का रोजा हमे मानवता भाईचारा और विश्वास का संदेश देता है

Advertisements

You cannot copy content of this page