back to top

राजनांदगांव: भैंस के आगे बीन बजाकर अपनी मांगों की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया…

राजनांदगांव- हड़ताली पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों ने आज धरना स्थल पर भैंस के आगे बीन बजाकर अपनी मांगों की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर कल 12 जनवरी से क्रमिक भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी। सचिवों और सहायकों की हड़ताल के कारण पंचायतों में विगत तीन
सप्ताह से काम काज ठप है। मनरेगा के कार्य भी शुरू नहीं हो रहे हैं जिससे ग्रामीणों को रोजगार नहीं मिल रहा है।

Advertisements

विगत दिनों पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों ने भीख मांगकर, थाली बजाकर, व सद्बुद्धि यज्ञ करके अपनी मांग शासकीयकरण की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था। इसी क्रम में उन्होंने आज भैस के आगे बीन बजाकर अपनी आवाज बुलंद को पंचायत सचिव संघ के जिलाध्यक्ष यशवंत जंघेल, बालूराम देवांगन, नीलकंठ साहू व महेन्द्र साहू ने कहा कि भूपेश सरकार ने अपने घोषणा पत्र में नियमितिकरण का वायदा किया था लेकिन अब वह सत्तारूढ़ होने पर वादाखिलाफी कर रही पंचायत सचिवों के द्वारा 49 विभागों की योजनाओं का गांव के अंतिम स्तर तक क्रियान्वयन किया जाता है। इसके बावजूद सचिवों की उपेक्षा की जा रही है।

उन्हें सेवानिवृत्ति के पश्चात शासन की ओर से ग्रेच्युटी, पेंशन, बीमा आदि की कोई राशि नहीं दी जाती है जिसके कारण उनके परिजनों को जीवनयापन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए वे राज्य सरकार को अपने चुनावी वायदे का स्मरण कराने के लिए हर संभव उपाय कर रहे हैं। यदि उनकी मांग पूर्ण नहीं की जाती हैं तो सचिव और रोजगार सहायक कल 12 जनवरी से धरना स्थल पर क्रमिक भूखा हड़ताल प्रारंभ करेंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page