back to top

राजनांदगांव: शहर की पहली वेब सीरीज शीघ्र ही रिलीज होगी…

राजनांदगांव- शहर की पहली वेब सीरीज सोलह खोली शीघ्र ही लांच होने जा रही है। यह एक एक्शन सीरीज होगी जिसके माध्यम से राजनांदगांव शहर और यहां के
वातावरण, जनजीवन से राज्य भर के लोगों को अवगत कराया जाएगा। वेब सीरीज के निर्माता, निर्देशक अनिल हरिहारनो और कलाकारों ने आज प्रेस क्लब में पत्रकारों को बताया कि उक्त वेब सीरीज शीघ्र ही लांच होगी। प्रत्येक एपीसोड 12 मिनट का होगा। इसके कुल दस एपीसोड होंगे।

Advertisements

इस प्रकार से वेब सीरीज लगभग 120 मिनट की एक मूवी के रूप में लांच होगी। कोरोना महामारी का प्रकोप कम हो जाएगा तो वेब सीरीज मूवी के रूप में प्रदर्शित की जा सकती है। फिल्म में अधिकांश कलाकार राजनांदगांव जिले के ही हैं।

इस वेब सीरीज में चार दोस्तों की कहानी है जिसमें राजनांदगांव व आसपास के लोकेशन को बेहतरी तरीके से फिल्माया गया है। साथ ही राजनांदगांव के इतिहास में घटित कुछ घटनाओं को भी नाटकीय रूप देकर फिल्म में शामिल करने का प्रयास किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page