back to top

राजनांदगांव: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यशाला सम्पन्न जागृति चुन्नी यदु ने कहा हर पात्र नागरिक का नाम जुड़ना लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक…

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी मंडल तुमडीबोड़ में आज मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SVEEP) कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव जिला पंचायत सभापति श्रीमती जागृति चुन्नी यदु उपस्थित रहीं।

Advertisements

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती जागृति चुन्नी यदु ने अपने उद्बोधन में कहा —

“मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की आत्मा को सशक्त करने की प्रक्रिया है। हर पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो, यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। युवाओं और महिलाओं की भागीदारी इस दिशा में महत्वपूर्ण है।”

पूर्व जनपद सदस्य एवं महिला मंच सिन्हा समाज जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला सिन्हा ने कहा —

“महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी मतदान प्रक्रिया में हो, इसके लिए हमें लगातार जनजागरूकता फैलानी होगी। महिलाएं समाज परिवर्तन की सशक्त धुरी हैं।”

वहीं श्री चंद्रिका प्रसाद डड़सेना ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा —

“हर कार्यकर्ता अपने बूथ स्तर पर मतदाता सूची के शुद्धिकरण में गंभीरता से कार्य करे, यही संगठन की वास्तविक शक्ति का परिचायक है।”

इस मौके पर डिकेश साहू, महेश्वर साहू, टीकम पटेल सहित भाजपा मंडल पदाधिकारी, बूथ प्रभारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page