back to top

राजनांदगांव : मतदान अधिकारियों ने ली शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ…

लोकसभा निर्वाचन-2024

राजनांदगांव 29 मार्च 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक-1 के दो दिवसीय प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। 

जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह के निर्देश पर प्रशिक्षण स्थलों में स्वीप कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के बाद सभी पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक-1 को मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गई। 

साथ ही सभी से अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारोंं, दोस्तों, पड़ोसियों को मतदान केन्द्र पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करने का आव्हान किया गया। लोकसभा निर्वाचन 2024 में राजनांदगांव जिले में शत-प्रतिशत मतदान किए जाने प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण स्थल पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया।

 मतदान में शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण स्थलों में प्रशिक्षणार्थी हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए और उन्होंने संकल्प पत्र भी भरा। सभी से आग्रह किया गया कि वह यह संदेश अपने आस-पड़ोस, रिश्तेदारों, दोस्तों को भी दें, जिससे वह भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपना अहम योगदान दें सके।
Advertisements

You cannot copy content of this page