back to top

राजनांदगांव : व्यय प्रेक्षक प्रवीण रंजन ने सी-विजिल एवं कन्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण…

लोकसभा निर्वाचन-2024

Advertisements
राजनांदगांव 29 मार्च 2024। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री प्रवीण रंजन ने आज लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए कलेक्टोरेट के प्रथम तल में स्थित सी-विजिल एवं कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया। व्यय प्रेक्षक ने भारत निर्वाचन आयोग के आवश्यक दिशा-निर्देशों के संबंध में जानकारी दी। 

उन्होंने सी-विजिल के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों की त्वरित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी सी-विजिल श्रीमती शिल्पा देवांगन ने बताया कि सी-विजिल के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं अन्य शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि कन्ट्रोल रूम के फोन नंबर 07744-226315 में जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर निराकरण किया जा रहा है एवं अधिकारियों एवं विभिन्न शाखाओं के मध्य समन्वय के लिए भी कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा, ई-जिला प्रबंधक श्री सौरभ मिश्रा सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Advertisements

You cannot copy content of this page