back to top

लोकसभा चुनाव ब्रेकिंग: राजनांदगांव स्टेशन पारा में फर्जी मतदान को लेकर विवाद बढ़ा, कांग्रेस के आसिफ अली ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का दूसरे चरण में मतदान 26 अप्रैल को संपन्न हुआ है। राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना प्रत्याशी बनाया वही भाजपा ने मौजूदा सांसद संतोष पाण्डेय को चुनावी मैदान में उतारा है।

Advertisements


वही लोकसभा चुनाव में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है कांग्रेस के उत्तर ब्लॉक के अध्यक्ष ने स्टेशन पारा में फर्जी मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराया है। उन्होंने ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता द्वारा अंतिम नामांकन सूची से डिलीट (हटाए गए) व्यक्ति के नाम से फर्जी तरीके से मतदान कराया है जिसकी शिकायत निर्वाचन आयोग में कर दी गई है।


कांग्रेस उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली ने शिकायत पत्र में लिखा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में दिनांक 26/04/2024 को सम्पन्न हुए मतदान में मतदान केन्द्र संख्या 91 में रंजना दास, स्वप्निल दास, अभिषेक दास, महेन्द्र वर्मा, लक्ष्मी आनंद का नाम स्पष्ट रूप से डिलिटेड होने के बाद भी महेन्द्र वर्मा एवं लक्ष्मी बाई को भाजपा नेता अनिल गजभिये मतदान केन्द्र के अंदर अनाधिकृत रूप से स्वयं प्रवेश कर पीठासीन अधिकारी से चर्चा कर जिनका नाम मतदाता सूची में डिलिट किया जा चुका है

उन्हें एक फार्म भराकर मतदान कराने की अवैधानिक कार्यवाही कराकर मतदान को कलंकित एवं फर्जी करने का कार्य किया है इस संबंध में कांग्रेस के मतदान अभिकर्ता दीपक यादव के द्वारा तत्काल रूप से आपत्ति भी दर्ज कराई गई किन्तु पीठासीन अधिकारी द्वारा आपत्ति पर ध्यान न देते हुए अपने पद का दुरूपयोग कर एक फार्म भरवाकर महेन्द्र वर्मा एवं लक्ष्मी आनंद का नाम डिलिट हो गया है उसका मतदान कराया गया है

उसके कुछ पश्चात रंजना दास, स्वप्निल दास, अभिषेक दास के द्वारा भी मतदान करने के लिए मतदान केन्द्र के अंदर प्रवेश किये जाने पर कांग्रेस पार्टी के मतदान अभिकर्ता दीपक यादव एवं रिलीवर अब्दुल हनीफ खान द्वारा आपत्ति किये जाने पर इनका मतदान नहीं कराया गया। मतदान के समय अशांति का वातावरण निर्मित करने का लगातार प्रयास अनिल गजभिये के द्वारा किया जाता रहा है। अनिल गजभिये जो बूथ नंबर 91 व 92 के मतदाता भी नहीं है लगातार बूथ के अंदर प्रवेश कर हस्तक्षेप निरंतर करता रहा है जो मतदान केन्द्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के अवलोकन से प्रमाणित भी होवेगा।

लोकतंत्र के महापर्व में मतदान दिवस के दिन मतदान केन्द्र के अंदर बिना किसी वैध अनुमति के बार-बार मतदान केन्द्र के अंदर जबरदस्ती प्रवेश करना जिसे मतदान कक्ष में तैनात सुरक्षा जवानो के द्वारा भी कोई रोकटोक नहीं किया गया जिसके कारण भी दबाव बनाकर डिलिट नाम वाले व्यक्ति का मतदान कराने का गंभीर अपराधिक कृत्य अनिल कुमार गजभिये के द्वारा किया गया है।

अतः श्रीमान से निवेदन है कि विशेष प्रकरण के तहत बूथ नंबर 91 के मतदाता सूची क्रमांक के डिलिट नामो द्वारा किये गए मतदान एवं मतदान अवधि का सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन कर फर्जी मतदान करने एवं कराने में संलिप्त सभी पर अपराध दर्ज करने की कार्यवाही करने का कष्ट करें ताकि लोकतंत्र के महापर्व को कलंकित एवं पारदर्शी प्रक्रिया को दूषित करने वालो को सबक मिल सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page