back to top

राजनांदगांव: महतारी वंदन की राशि में हो सकती हैं 500 रुपए की बढ़ोतरी…

राजनांदगांव। महतारी वंदन राशि में जल्द ही पांच सौ रूपए तक बढ़ोत्तरी हो सकती है। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय की सरकार इस पर विचार कर रही है। महतारी वंदन की राशि एक हजार से बढ़ाकर 15 सौ रूपए किये जाने पर विचार चल रहा है।

महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही है। भाजपा सरकार ने अपने चुनावी वादे के तहत इसे लागू किया था और अब वह इसे और प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठा रही है। महिलाओं ने हाल ही में हुए चुनावों में भाजपा पर बड़ा भरोसा जताया है। इसी विश्वास को बनाए रखने और महिलाओं को और अधिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार इस योजना की राशि में बढ़ोत्तरी करने पर विचार कर रही है।

हालांकि, सरकार की ओर से अभी इस संबंध में अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार जल्द ही मुख्यमंत्री या संबंधित मंत्री इस पर निर्णय ले सकते हैं। यदि यह फैसला लागू होता है, तो यह प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page