back to top

राजनांदगांव: महापौर एवं निगम कर्मचारियों ने झीरम घाटी में शहीद हुए वीरों को दी श्रद्धांजलि…

राजनांदगांव 25 मई। झीरमघाटी में अपने प्राणो की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में आज 25 जनवरी को नगर निगम के टाउन हाल में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख व निगम पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में वीर शहीदों के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

Advertisements

श्रद्धांजली सभा में अपने संबोधन मेें महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि झीरमघाटी में हमारे प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, सुरक्षाकर्मी सहित संस्कारधानी के वरिष्ठ नेता उदय मुदलियार एवं अल्लानूर भींडसरा भी शहीद हो गये थे, हमे उनके शहादत को नमन कर मिलजूलकर नक्सलवाद का सामना करना है। श्रद्धांजलि सभा का संचालन उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह ने किया।

श्रद्धांजलि सभा में छ.ग. अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण सतीश मसीह, ,जिला योजना समिति के सदस्य सिद्धार्थ डोंगरे नामांकित पार्षद एजाजुल रहमान, मामराज अग्रवाल, नारायण यादव, उत्तर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष आशिफ अली आदि के द्वारा शहीदों के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page