back to top

राजनांदगांव : महापौर ने की अमृत मिशन के कार्याे की समीक्षा,पाईप लाईन विस्तार से क्षतिग्रस्त सडकों में डामरीकरण करने के दिये निर्देश…

गुरूवार को गुरूद्वारा चौक से डामरीकरण होगा प्रारंभ

Advertisements

राजनांदगांव 9 जनवरी। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने आज अपने कक्ष में आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी की उपस्थिति में अमृत मिशन के तहत् चल रहे कार्यो की समीक्षा कर अंतिम चरण का कार्य पूर्ण कर पाईप लाईन विस्तार, इंटर कनेक्शन से क्षतिग्रस्त सडकों में डामरीकरण करने के निर्देश दिये।


महापौर श्रीमती देशमुख ने बैठक में अमृत मिशन के कार्यो की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि, मिशन के तहत अंतिम चरण के कार्य पूर्ण करने शेष इंटर कनेक्शन के कार्य अतिशीघ्र पूर्ण किया जाए इसके अलावा टंकी निर्माण उपरांत उसकी टेस्टिंग एवं लीकेज पाईप लाईन को दुरूस्त किया जाए वार्डो में बिछाए जा रहे पाईप लाईन कार्य में तेजी लाकर शेष मीटर लगाने का कार्य किया जाये।

उन्होने कहा कि, जहॉ पर नये पाईप लाईन से पेयजल आपूर्ति की जा रही है, वहॉ की पुरानी लाईने बंद की जाए तथा पाईप लाईन विस्तार इंटर कनेक्शन, वाल्व फिटिंग के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों मेें डामरीकरण किया जाये।

शहर के आंतरिक वार्ड जहॉ पाईप लाईन विस्तार व इंटर कनेक्शन कार्य हो चुका है वहा गुरूवार से डामरीकरण कार्य प्रारंभ किया जाये। इसके अलावा गलियों में पाईप लाईन विस्तार के लिये खोदे गये गड्ढो को मरम्मत कर समतल किया जाये।


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बैठक में कहा कि अमृत मिशन का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करना है, शेष कार्य पूर्ण करने इंटर कनेक्शन, वाल्व फिटींग एवं मीटर लगाने के कार्य में तेजी लाकर कार्य पूर्ण किया जाये, ताकि आगामी ग्रीष्म ऋतु में सभी वार्डो में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सडकों मे प्रथम चरण में डामरीकरण कार्य दिनांक 12 जनवरी गुरूवार से प्रारंभ करना है

जिसके तहत गुरूद्वारा चौक से मानवमंदिर चौक, आजाद चौक, भारत माता चौक होते हुये गंज चौक तक डामरीकरण करना है, उसके पश्चात अन्य सडकों में डामरीकरण किया जाना है। उन्होंने कहा कि डामरीकरण दिन एवं रात्रि में कराया जाना है, ताकि आम नागरिकों एवं दुकानदारों के कार्यो मंे असुविधा न हो।


बैठक में जल विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सतीश मसीह, लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य श्री मधुकर वंजारी, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के. रामटेके, प्र. कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम,अमृत मिशन के डी.टी.एल. श्री विकास मेगी सहित संबंधित ठेकेदार के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page