back to top

राजनांदगांव: महापौर ने स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को देशभक्ति, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की…

महापौर निवास से किया गया हर घर तिरंगा अभियान का व्यापक शुभारंभ

Advertisements

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा उत्तर मंडल द्वारा लिया गया राष्ट्रभक्ति का संकल्प

भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल, राजनांदगांव द्वारा आज प्रातः राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन यादव के मोतीपुर स्थित निज निवास से ‘‘हर घर तिरंगा अभियान‘‘ का व्यापक शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर महापौर श्री यादव ने भाजपा उत्तर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ अपने निवास पर तिरंगा ध्वज फहराकर अभियान की शुरुआत की तथा उपस्थित जन से अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज लगाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उत्तर मंडल अध्यक्ष सुमित सिंह भाटिया, महामंत्री विनोद भारती, महामंत्री चंद्रभान जघेल, मीडिया प्रभाारी कबीर साहू, अंकित गढ़वाल, राजकमल ध्रुव, सुश्री शैल यादव, श्रीमती जमुना साहू, श्रीमती प्रेमा सोनकर, श्रीमती आभा श्रीवास्तव, श्रीमती टीमन साहू, श्रीमती सुमन साहू, रिभय यादव, करण कोसरे, अदित्य पराते, आशु डहरिया, लवकुश वर्मा, रोहित यादव, ऋषभ मल तथा युवा मोर्चा के सदस्यगण सहित भाजपा उत्तर मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक घरों में तिरंगा लहराने और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक फैलाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महापौर मधुसूदन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगे का सम्मान, देश का सम्मान है। हर घर पर तिरंगा लहराना केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र एवं राष्ट्रीयध्वज से हमारे जुड़ाव का प्रतीक है। यह अभियान तिरंगे के प्रति देश के हर नागरिक के सम्मान, आस्था और गर्व का प्रतीक है।

महापौर ने जनता से अपील की है कि वे 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व पर अपने घर, दुकान, कार्यालय एवं अन्य प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को देशभक्ति, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनायें।

Advertisements

You cannot copy content of this page