back to top

राजनांदगांव : दिग्विजय कॉलेज : माय भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई तिरंगा रैली…

राजनांदगांव। खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 9 से 17 अगस्त 2026 तक तिरंगा रैली अभियान आयोजित किया जा रहा है।

Advertisements

इसी के तहत माय भारत(MY Bharat) राजनांदगांव द्वारा शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में 11 अगस्त 2026 को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

तिरंगा रैली का शुभारंभ शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता ने किया। रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर जमात पारा एवं शीतला मंदिर होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।

रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश देते हुए नारे लगाए तथा इस रैली के माध्यम से नागरिकों में देशप्रेम एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करने का संदेश दिया गया।

जब राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण विधेयक 2026 के तहत अब वंदे मातरम का दर्जा संविधान, राष्ट्रगान, और तिरंगा के बराबर हो गया है संशोधन कर 2026 अधिनियम में जोड़ा गया है।

इस रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर संजय सप्तर्षी, करुणा रावटे, माय भारत स्वयंसेवक दिनेश्वर कुमार सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के लगभग 100 स्वयंसेवियों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

तिरंगा रैली के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों एवं माय भारत के स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन एवं देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page