back to top

राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने पानी की समस्या का समाधान करने सिंटेक्स टंकी लगाने दिए निर्देश…

महापौर मधुसूदन यादव चिखली व शंकरपुर में वासियों से हुए रूबरू

Advertisements

पानी की समस्या का समाधान करने सिंटेक्स टंकी लगाने दिए निर्देश

चिखली स्कूल मैदान में खिलाडियो को किया हॉकी वितरण

राजनांदगांव 8 मई। महापौर श्री मधुसूदन यादव आज सुबह वार्ड नं. 5 व 9 में जल विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सुनील साहू तथा वार्ड पार्षद श्रीमती श्रुति लोकेश जैन एवं श्रीमती अपूर्वा समीर श्रीवास्तव के साथ चिखली एवं शंकरपुर वासियों से रूबरू हो उनकी समस्यो से अवगत हुए। उन्होंने पानी की समस्या के संबंध में चर्चा कर समस्याग्रस्त क्षेत्र में सिंटेक्स टंकी लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर उन्होंने चिखली स्कूल मैदान में खिलाडियो से मुलाकात कर उन्हें हॉकी वितरित किए।


महापौर श्री यादव चिखली वार्ड में भ्रमण कर वार्डवासियो से रूबरू हुए, साई मंदिर गली, केवट पारा के लोगो ने पानी नही आने की शिकायत की। उन्हांेने कहा कि गर्मी में कम प्रेशर के कारण पानी की समस्या आ रही है, इस क्षेत्र में सिंटेक्स टंकी लगाया जायेगा, जिसमें नल लगाकर पानी सप्लाई की जावेगी तथा टंकी को टैंकर के माध्यम से भरा जायेगा। उन्होंने वार्डवासियो से कहा कि पानी की समस्या को ध्यान में रखकर आवश्यकता अनुसार ही पानी का उपयोग करे, पानी का अपव्यय न करे।


इसी प्रकार महापौर श्री यादव शंकरपुर के विभिन्न गलियो में घुमकर पानी, सफाई आदि की जानकारी लिए। शंकरपुर गौरव चौक के बोर मंे सिंटेक्स टंकी लगाने की मांग पर टंकी लगाने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किये। उन्होंने कहा कि टंकी लगने पर उसका देखरेख आप लोगो को ही करना है, क्योकि कई बार नल तोडने, खुला छोडने संबंधी शिकायत प्राप्त होती है, उसकी सुरक्षा का आप लोगो को ही ध्यान रखना है। बेलेकर गली में नाली का पानी जमा होने की शिकायत पर उसका निराकरण करने कहा तथा सरकारी कुॅआ के पास मुक्तिधाम रोड में नाली बनाने की मांग पर प्रक्रिया करने अधिकारी को निर्देशित किये।


निरीक्षण के दौरान महापौर श्री यादव चिखली स्कूल मैदान मे खिलाडियो से मुलाकात कर उनसे खेल संबंधी चर्चा किये। चिखली के अलावा आस पास क्षेत्र के बच्चो को मैदान में खेलते देख, उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है, कि इतनी बडी तादात में बच्चे रोज खेलने आते है, आज कल मोबाईल के कारण खेल के प्रति बच्चो का रूझान कम हो गया है।

इसके अलावा हॉकी के नाम से पहचान रखने वाले हमारे शहर में हॉकी खिलाडी कम हो गये है, इसके बावजूद बच्चे उत्साह से हॉकी खेल रहे है, यह गर्व का विषय है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी श्री मृणाल चौबे के साथ खिलाडी बच्चो को हॉकी वितरित कर अच्छा खेल का प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन करने कहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page