back to top

राजनांदगांव : 12वीं टॉपर, गायत्री स्कूल की रेणुका देवांगन एवं बखत रेंगाकठेरा की नीलम देवांगन को महापौर ने दी बधाई…

राजनांदगांव 8 मई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्ड्री स्कूल की परीक्षा में गायत्री स्कूल की रेणुका देवांगन ने मैथ्य विषय में 91.2 प्रतिशत प्राप्त कर एवं बखत रेंगाकठेरा की नीलम देवांगन ने आर्ट विषय में 93 प्रतिशत प्राप्त कर शहर तथा जिला को गौरान्वित किया है। इनकी सफलता पर महापौर श्री मधुसूदन यादव ने रेणुका देवांगन के निवास शंकरपुर पहुॅच दोनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैै।

Advertisements


ज्ञात है कि शंकरपुर निवासी रेणुका देवांगन के पिता श्री नेतराम देवांगन 8वीं बटालियन बीजापुर में कार्यरत है,, इनकी माता गृहणी है, ये सामान्य परिवार की होने के बाद भी हायर सेकेण्ड्री की परीक्षा में अपनी मेहनत से 91 .2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गायत्री स्कूल सहित संस्कारधानी का गौरव बढ़ाया हैै। वही बखत रेंगाकठेरा निवासी नीलम देवांगन के पिता मजदूरी करते है और उनकी माता गॉव की स्कूल में सफाई काम करती है, ग्रामीण गरीब परिवार की बेटी बिना कोचिंग के अपनी मेहनत से आर्ट विषय में 93 प्रतिशत अंक लाकर अपने परिवार एवं गॉव को गौरान्वित किया है।


नगर के महापौर श्री यादव ने रेणुका एवं नीलम को बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह अपने माता-पिता एवं अपने क्षेत्र एवं नगर का नाम रोशन करते रहो। उन्होंने कहा कि पढने वाले बच्चो के लिये किसी प्रकार की कठिनाई आडे नही आती, इस बात को इन दोनो बेटियों ने साबित कर दिया और आभाव के बाद भी अपने लगन और मेहनत से उच्च परिणाम प्राप्त किया है।

इनसे सभी विद्यार्थियों को सीख लेकर इसी प्रकार मेहनत करनी चाहिए, ताकि वे भी ऐसा परिणाम ला सके। उन्होंने श्री रेणुका एवं नीलम के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये, उच्च मुकाम हासिल करने की भगवान से प्रार्थना की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page