back to top

राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने  वृक्षारोपण में सहभागिता निभाई…

छात्र युवा मंच द्वारा सेवा प्रतिभा सम्मान सप्ताह के तहत वृक्षारोपण का आयोजन

Advertisements

आयोजक छात्र युवा मंच राजनांदगांव द्वारा शहर में शीतला मंदिर प्रांगण से जी.ई.रोड स्थित गुरूद्वारा तक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह आयोजन सेवा प्रतिभा सम्मान सप्ताह के अवसर पर 18 अगस्त प्रातः 10 बजे से  प्रांरभ किया गया।  उल्लेखनीय है कि राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन यादव के जन्मदिन को सेवा प्रतिभा सम्मान सप्ताह के रूप में मनाने के सद्उद्देश्य से छात्र युवा मंच राजनांदगॉव द्वारा 15 अगस्त से 26 अगस्त तक संस्कारधानी में विविध सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नगर की जनता को समाजसेवा के लिये प्रेरित किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में छात्र युवा मंच राजनांदगॉव एवं राष्ट्रीय सेवा योजना राजनांदगॉव के कैडेट्स के संयुक्त तत्वाधान में यह वृक्षारोपण सेवा कार्य आयोजित किया गया, जिसमें शीतला मंदिर से गुरूद्वारा तक कुल 30 नीम के पौधों का रोपण कर इस मार्ग को नीम कॉरिडोर के रूप में विकसित करने का कार्य किया गया।

उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित रहकर राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन यादव ने सहभागिता निभाते हुए अपने करकमलों से नीम के पौधों का वृक्षारोपण किया और उपस्थित छात्रों एवं जनसेवकों को प्रोत्साहित किया, उनके कार्यो की प्रशंसा की। आयोजन में महापौर के साथ वार्ड के युवा पार्षद शैंकी बग्गा, पार्षद शेखर लश्करे, छात्र नेता नोमेष वर्मा सहित नगर निगम स्टाफ दिलीपगिरी गोस्वामी एवं साथीगण, राष्ट्रीय सेवा योजना राजनांदगॉव की जिला संगठक श्रीमती मोनिका दास, रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी राज0 संजय सप्त़ऋषि एवं रा.से.यो. के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

 आयोजन समिति छात्र युवा मंच की ओर से प्रदेश संयोजक रक्तवीर नागेश यदु, पर्यावरण प्रेमी भोज साहू, अपने जन्मदिन पर सेवाकार्य हेतु विशेष रूप से उपस्थित रहे सुरेश साहू भारत भूषण मेश्राम, आयोजक सदस्यगण चंद्रभान जंघेल, लिकेश्वर सिन्हा, माधव साहू, राजू साहू, साहिल जंघेल,मोहित यादव, विवेक सिन्हा, यश शर्मा, दुष्यंत सेन एवं अन्य साथी मौजूद रहे ।

Advertisements

You cannot copy content of this page