back to top

राजनांदगांव: महाराणा प्रताप जयंती, महापौर ने प्रतिमा पर किया माल्र्यापण…

राजनांदगांव 9 मई। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर 9 मई को रामकृष्ण नगर चैक मंे नगर निगम द्वारा स्थापित प्रतिमा में महापौर श्री मधुसुदन यादव ने जिला सहकारी केन्द्रीय बंैक के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल के अलावा निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा में माल्र्यापण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

Advertisements

इस अवसर पर महापौर श्री यादव ने कहा कि महाराणा प्रताप मेवाड़ के सिसोदिया राजपूत राजवंश के एक महान शासक और योद्धा थे जिन्होने मुगल बादशाह अकबर के सामने झुकने के बजाय संर्घष चुना वे अपनी वीरता, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम के लिए अमर है। उन्होने अपनी मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए घास की रोटी खाना स्वीकार किया लेकिन मुगलों के आगे घुटने नहीं टेके महाराणा प्रताप के सबसे प्रिय, वफादार और बहादुर घोडे का नाम चेतक था। कहा जाता है कि वे युद्ध के मैदान में 81 किलो का भाला और लगभग 72 किलो का कवच पहन कर लड़ते थे। उन्होने मुगलो से मेवाड़ के अधिकांश हिस्से को वापस पाने में सफलता हासिल की।

महापौर ने कहा कि ऐसे महान शासक और योद्धा के जयंती मनाने पर गौरव का अनुभव हो रहा है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल ने भी महाराणा प्रताप जी के जयंती पर उनके योगदानों को याद किया। माल्यार्पण अवसर पर पार्षद श्री शिव वर्मा, श्री दुरेन्द्र साहू, सेवक उइके, मनोहर यादव, संतोष साहू, पार्षद प्रतिनिधि श्री पंकज कुंरजेकर, व श्री संतोष निर्मलकर, करनी सेना अध्यक्ष श्री संजय बहादुर सिंह सहित प्रमोद साहू, जीवन चतुर्वेदी, गोल्डी भदोरिया, ढालेश वैष्णव, आशीष सिन्हा, कांति मौर्य, संगीता मानिकपुरी, दुर्गा सिंह गौरीराहा, रीता राहा, नरेश कोचरे आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page