back to top

राजनांदगांव : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगरवासियों को महापौर ने दी शुभकामनाएं…

राजनांदगांव 16 फरवरी। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर वासियों को शुभकामनाएं देते हुऐ कहा की यह विशेष दिन भगवान शंकर की अराधना का दिन है और यह माना जाता है कि इसी पावन दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। उन्होंने कहा कि वैसे तो प्रत्येक माह में एक शिवरात्रि का दिन होता है,

Advertisements

परंतु फाल्गुन माह की कृष्ण त्रयोदशी को आने वाली इस शिवरात्रि का अत्यंत महत्व है, इसलिए इसे महाशिवरात्रि कहा जाता है। वास्तव में महाशिवरात्रि भगवान भोलेनाथ की अराधना का ही पर्व है, इस दिन धर्मप्रेमी लोग महादेव का विधि-विधान के साथ पूजन अर्चन करते हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

नगर में महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है, जो शिव के दर्शन-पूजन कर खुद को सौभाग्यशाली मानते है। उन्होंने महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर हर व्यक्ति खुशहाल रहें, शिव प्रार्थना के साथ शिव की आराधना करते हुए सबके मंगलमय जीवन की कामना की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page