back to top

राजनांदगांव : महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई…

राजनांदगांव । ब्रह्माकुमारीज़ के स्थानीय सेवा केन्द्र वरदान भवन लाल बाग द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन जी के साथ महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख जी एवं पूर्व महापौर मधुसूदन यादव जी ने हरी झंडी दिखाकर एवं भगवान शिव जी की पूजा अर्चना कर शोभायात्रा को नगर में भ्रमण करने रवाना किया।

Advertisements

शोभायात्रा में राजयोग मेडिटेशन से परमात्मा शिव जी द्वारा प्राप्त शक्ति का अदभुत प्रदर्शन राजयोगी ब्रह्माकुमार हरीश भाई ने किया वे बर्फ की शिल्ली पर खुले पाँव महादेव श्री शंकरजी के वेष धारण कर लगभग3घंटे रहे।

साथ ही श्री लक्ष्मी श्री नारायण की चैतन्य झांकी एवं परमात्मा शिव की झांकी के साथ भारत माता एवं 87 कलश लिए श्वेत वस्त्रधारी ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ हाथों में शिव ध्वज लिए एवं सुंदर स्लोगन लिखे हुए बैनर लेकर भाई बहने नगर के जिन मार्गो से आगे बढ़ रहे थे पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

जगह -जगह पर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।संस्कारधानी नगर के लिए शांतमय वातावरण में मधुर गीतों के साथ बहुत ही सुंदर वातावरण हो गया। इस शोभायात्रा की सभी प्रशंसा कर रहे हैं। शोभायात्रा में सामने 2 घुड़सवार और महादेव श्री शंकर जी के नंदीगण के साथ नन्हे- मुन्ने बच्चे नृत्य करते शोभायमान थे। इस शोभा यात्रा को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page