back to top

राजनांदगांव : महिला मोर्चा ने भ्रष्टाचार को लेकर राज्यपाल के नाम से कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….

राजनांदगांव महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डा रेखा मेश्राम ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग मे हो रहे भृष्टाचार मे विभागीय मंत्री अनिला भेडिया जी की भी संलिप्तता है, और सरकार द्वारा उन्हे बचाने की कोशिश की जा रही है, महिला मोर्चा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग करती है!

Advertisements

प्रेसित ज्ञापन मे डा रेखा मेश्राम ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग मे निर्धन कन्या विवाह योजना एवं गर्भवती महिलाओ एवं बच्चो को दी जाने वाली रेडी टु ईट फूड मे भ्रष्टाचार कमीशन खोरी एवं घटिया उपहार सामान दिया जा रहा है, इसको लेकर महासमुंद के महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी ने इसकी जांच करने की मांग की जांच न होने पर अधिकारी ने अपने घर पर ही भूख हड़ताल कर धरने मे बैठ गए। शासन ने तत्काल अधिकारी को गिरफ्तार कर प्रताडित किया इस भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने ब्लाक से लेकर तहसील और जिला स्तर तक जांच की मांग करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है,

छत्तीसगढ़ के इतिहास मे ऐसा पहली बार हुआ है, कि जिला स्तर के किसी अधिकारी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार के विरोध मे धरना-प्रदर्शन किया हो भाजपा महिला मोर्चा इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश से मांग करती है, अन्यथा पृदेश स्तर पर व्यापक धरना-प्रदर्शन करेगी।


महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष किरण साहु, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहु, महामंञी पारुल जैन, शहर मंडल अध्यक्ष पूनम शर्मा एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवकुमारी साहु उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page