back to top

राजनांदगांव : महिला समूह द्वारा निर्मित आम के स्वादिष्ट अचार अब सी-मार्ट में उपलब्ध…

  • आम के अचार के पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग भी की जा रही

राजनांदगांव – जिले भर में स्वसहायता समूह की महिलाएं स्वादिष्ट आम का अचार बना रही हैं। यह आम के अचार सी-मार्ट में भी उपलब्ध हैं। आम के सीजन को देखते हुए व्यापक रूप से आम अचार का उत्पादन किया जा रहा है। अब तक समूह की महिलाओं ने लगभग 5 हजार क्विंटल आम के अचार बनाया है।

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने अच्छी गुणवत्ता के आम के अचार स्कूल के मध्यान्ह भोजन, छात्रावास, आंगनबाड़ी केन्द्रों में आपूर्ति करने कहा है। समूह की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव किये जा रहे हैं। आम का अचार बनाने के लिए समूह की महिलाओं द्वारा तैयार मसाले का उपयोग किया जा रहा है। आम के अचार की पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग भी की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page