back to top

राजनांदगांव : माता-पिता से नाराज होकर घर से चले गए नाबालिक को पुलिस ने सात साल बाद ढूंढ निकाला…

राजनांदगांव – सात वर्ष पूर्व अपने माता पिता से नाराज होकर घर से चले गए नाबालिक को पुलिस ने रायपुर से बरामद कर लाया और माता पिता के हवाले कर दिया नाबालिक बालक 2014 में घर से नाराज हो कर चला गया था।

Advertisements


सोमनी पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम टेडेसरा निवासी राम कुमार सिंह पिता स्व रामसागर सिंह 40 वर्ष का पुत्र हिमांशु 12 वर्ष सन 2014 में अपने माता पिता से नाराज हो कर चला गया था । पुलिस ने बताया कि हिमांशु से अपने पिता के रोज रोज की लड़ाई से तंग आकर घर से चला गया था ।

वापस आने के बाद उक्त बालक ने बताया कि उसका पिता शराब के नशे में मारपीट और लड़ाई झगड़ा करता था । जो उसे पसंद नहीं था । पुलिस ने बताया कि बालक घर छोड़कर अपने रिश्तेदारों में इंदौर चला गया था और वह वहीं रह रहा था। 2 दिन पूर्व वह बालक अपने नजदीकी रिश्तेदार के घर रायपुर भनपुरी आया था ।

पुलिस को गुंडे बदमाशों की धरपकड़ और पूछ परख के दौरान यह पता चला कि एक बालक 2 दिन पूर्व रायपुर भनपुरी आया है ।सूचना पर पुलिस ने भनपुरी के पते पर दबिश दी और 7 वर्ष पूर्व घर छोड़कर गए बालक को अपने कब्जे में लेकर उसके माता-पिता तक पहुंचा दिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page