back to top

राजनांदगांव : खडगांव पुलिस की कार्रवाई , नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव विगत लगभग 10- 11 महीनों से नाबालिक का शारीरिक शोषण करने वाला एक दुष्कर्मी खंड गांव पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है ।पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने उक्त गिरफ्तारी की है । परिजनों ने बताया कि नाबालिग पीड़िता वर्तमान में 9 माह की गर्भवती है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भांदवि की धारा 376 के साथ ही पास्को एक्ट की धारा 4 ,6 का अपराध कायम किया है ।

Advertisements


खडगांव पुलिस ने उक्त मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पीड़िता के परिजन निवासी ढोडगापारा कोसमी में थाना खडगांव ने 13 जून को शिकायत दर्ज कराई । कि माह अक्टूबर 2020 से पूर्व उनकी नाबालिक भतीजी को आरोपी ने उस वक्त अपनी हवस का शिकार बनाया जब वह जानवर चराने अपने खेत की ओर गई थी ।

इसी दौरान गांव के ही ईकेश उर्फ टिकेश कुमार पिता स्व जयलाल मंडावी जाती गोड भी खेत की ओर गया था । और मौका पाकर नाबालिक को बहला फुसलाकर यह कहते हुए कि उसे शादी कर अपनी पत्नी बनाकर रखेगा उसके साथ शारिरीक संबंध स्थापित किया।


इसके बाद आरोपी द्वारा अनेक बार उक्त नाबालिक के साथ संपर्क बनाया गया । परिणाम स्वरूप पीड़िता 9 माह की गर्भवती हो गई है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी इकेश उर्फ पति टिकेश कुमार पिता जय लाल 19 वर्ष को त्वरित रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page