back to top

राजनांदगांव : मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए 9 मई तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 22 अप्रैल 2022। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना डोंगरगढ़ अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र खुर्शीपार खुर्द में मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी केन्द्र खैरा में आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए 9 मई 2022 तक आवेदन आमंत्रित की गई है। मिनी आंगनबाड़ी  कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के पद हेतु पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक कार्यालय बाल विकास परियाजना डोंगरगढ़ आईटीआई के सामने अछोली बगदई पारा रोड़ डोंरगगढ़ जिला राजनांदगांव में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page