back to top

राजनांदगांव : राज्य पुरस्कार जांच शिविर स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर सफल…

राजनांदगांव 22 अप्रैल 2022। राज्य पुरस्कार जांच शिविर स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर का आयोजन 25 से 29 मार्च 2022 तक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा राजनांदगांव में किया गया। जिसमें जिले के स्काउट 46, गाइड 52, रोवर 15, रेंजर 5 कुल 118 सफल हुए। जिसके अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मुसरा, धौराभाठा, खुज्जी, अम्बागढ़ चौकी, बीजेभाठा, तारमटोला, भड़सेना, सुरगी, कोर्रामटोला, मार्स, रानीतराई, गोटाटोला, रेंगाकठेरा, डोंगरगढ़ एवं हाई स्कूल सेंदरी, मासूल, हरडुवा,

Advertisements

बरनाराकला, घोटिया, कल्याणपुर, जवाहर स्काउट ओपन दल, जवाहर ओपन रोवर क्रू, सरोजनी ओपन रेजर टीम, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अम्बागढ़ चौकी, शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक शाला अम्बागढ़ चौकी, वेसलियन हिन्दी मिडियम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव, इंडिरा गाइड ओपन के स्काउट, गाइड, रोवर, रेजर ने सफलता प्राप्त की। सफल स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर 12 माह पश्चात योग्यता पूर्ण करने पर राज्य स्तरीय राष्ट्रपति अवार्ड प्रमाण पत्र परीक्षा के लिए प्रतिभागिता कर सकेगें।


जिले के स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर की उपलब्धि पर जिला मुख्य आयुक्त श्री अब्दुल रफीक,  जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट श्री आरएल ठाकुर, जिला आयुक्त गाइड श्रीमती सुनीता चौधरी, सहायक संचालक श्री आदित्य खरे, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती उषा चटर्जी, जिला सचिव श्री देवेन्द्र अम्बादे, जिला सहसचिव श्री विजय टेम्बुलकर, जिला संगठन आयुक्त श्री मयूख श्रीवास्तव, जिला संगठन आयुक्त श्रीमती जयंत्री टेकाम, जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री विनोद हथेल, ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी देते हुए जिला संगठन आयुक्त श्री मयूख श्रीवास्तव ने सफलता को संस्था प्रमुख एवं स्काउटर-गाइडर के मेहनत का प्रतिफल बताया।

Advertisements

You cannot copy content of this page