back to top

राजनांदगांव : मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत दावा आपत्ति 16 अक्टूबर तक आमंत्रित…

राजनांदगांव 07 अक्टूबर 2023। मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई राजनांदगांव में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदन पत्रों का चयन समिति द्वारा स्कूटनी के बाद पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन किया गया है।

Advertisements

प्रकाशित पात्र-अपात्र सूची के संबंध में 16 अक्टूबर 2023 शाम 5.30 बजे तक कार्यालय जिला बाल संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास राजनांदगांव में पंजीकृत डाक,

स्पीड पोस्ट, कोरियर के माध्यम से अथवा कार्यालय में उपस्थित होकर अभिलेखों सहित दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रकाशित सूची का अवलोकन राजनांदगांव जिले की वेबसाईट www.rajnandgaon.gov.in एवं कार्यालय जिला बाल संरक्षण इकाई कक्ष क्रमांक 11 संयुक्त कार्यालय राजनांदगांव के सूचना पटल पर किया जा सकता है।

Advertisements

You cannot copy content of this page