back to top

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री करेंगे 11 फरवरी को डोंगरगांव में तीन दिवसीय लोक मड़ई एवं कृषि मेला का शुभारंभ…

विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखेगी छत्तीसगढ़ कला एवं संस्कृति की झलक
3डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो में मिलेगी छत्तीसगढ़ के जनजाति, समाज और संस्कृति की जानकारी
अनूठे डिजिटल शो में दिखेगी वीर योद्धाओं की गौरव गाथा

राजनांदगांव 10 फरवरी 2023। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जिले के डोंगरगांव विकासखंड मुख्यालय में आयोजित तीन दिवसीय लोक मड़ई एवं कृषि मेले का शुभारंभ 11 फरवरी को दोपहर 2 बजे करेंगे। इस वर्ष डोंगरगांव तीन दिवसीय लोक मड़ई एवं कृषि मेले का आयोजन 11 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित किया गया है। इस अवसर पर आबकारी व उद्योग विभाग मंत्री श्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव श्री इंद्रशाह मंडावी, खैरागढ़ विधायक श्री यशोदा वर्मा, राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्री धनेश पाटिला, जनप्रतिनिधि श्री पदम कोठारी, श्री चेतन दास साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव श्री टिकेश साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत श्री हिरा निषाद शुभारंभ समारोह के अतिथि होंगे।

Advertisements


लोक मड़ई के दूसरे दिन 12 फरवरी को समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय कार्य, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जल संसाधन एवं आयकट विभाग मंत्री श्री रविन्द्र चौबे उपस्थित रहेंगे। अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगढ़ विधायक श्री भुनेश्वर बघेल, खुज्जी विधायक श्री छन्नी साहू, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री नवाज खान, श्री चेतन दास साहू, श्री भावेश सिंह, श्री हीरा निषाद समारोह में शामिल होंगे। लोक मड़ई का समापन 13 फरवरी को होगा।

समापन समारोह दोपहर 2 बजे शुरू होगा। वन मंत्री तथा जिले के प्रभारी श्री मोहम्मद अकबर लोक मड़ई एवं कृषि मेले के समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। सांसद श्री संतोष पाण्डेय, अध्यक्ष राज्य युवा आयोग श्री जितेन्द्र मुदलियार, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती गीता साहू, अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास श्री विवेक वासनिक, अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव श्री टिकेश साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्री भावेश सिंह अध्यक्ष नगर पंचायत श्री हीरा निषाद, उपाध्यक्ष नगर पंचायत श्री ललित लोढ़ा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव श्री सुयश नाहटा समारोह के अतिथि होंगे।


11 फरवरी के कार्यक्रम विवरण
पंडवानी जुगलबंदी – शांति बाई चेलक, मीना साहू, दुजन बाई साहू, पंडित विवेक शर्मा, कंचन जोशी, हेमलाल कौशल, नवीन देशमुख, नरेश यादव –  प्रहसन, कांतिकार्तिक यादव, शैलेश साहू, कन्हैया -प्रहसन, नितीन दुबे, हेमलाल कौशल गु्रप – बिहाव विधा, चंपा निषाद, संजय महानंद, पम्मी – प्रहसन।


12 फरवरी के कार्यक्रम विवरण
हेमलाल कौशल ग्रुप – नाचा विधा, गीतांजलि साहू, भिनेश – हेमलता देवांगन, पप्पु चंद्राकर, घेवर यादव- प्रहसन, गोरेलाल बर्मन, लक्ष्मीनारायण पांडे, चिमन कन्हैया शैलेष – प्रहसन, दुकालू यादव, शिवानी जंघेल, पप्पु चंद्राकर घेवर यादव -प्रहसन।


13 फरवरी के कार्यक्रम विवरण –
पुर्णिमा चक्रधारी, अल्का चंद्राकर, सुनील सोनी, शैलेष साव, चिमन साहू- प्रहसन, दिलीप षडंगी, संजय सुरीला, गौरा गौरी विधा, अनुपमा मिश्रा, हेमलाल कौशल गु्रप – प्रहसन, राउत नाचा ग्रुप लोक मड़ई।


विशेष आकर्षण 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो –
डोंगरगांव विकासखंड में आयोजित लोक मंड़ई मेला में जिले में पहली बार 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रोजेक्शन मैपिंग लाईट एवं साऊण्ड शो के माध्यम से छत्तीसगढ़ के जनजाति समाज और संस्कृति की जानकारी और आदिवासी समाज से जुड़े वीर योद्धाओं की गौरव गाथा का अनूठा डिजिटल शो प्रतिदिन 7 से 8 बजे तक किया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page