back to top

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री के घोषणा अनुसार दाऊदी बोहरा कब्रस्तान में बनेगा सामुदायिक भवनमहापौर ने किया भूमिपूजन…

राजनांदगांव 5 अगस्त। मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य कराये जा रहे है, इसी कडी में राजनांदगांव शहर में भी उनके द्वारा स्वीकृत राशि से मूलभूत सुविधा रोड, नाली सहित सामुदायिक भवन, उद्यान, मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौदर्यीकरण कार्य कराये जा रहे है। उक्त बाते महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने दाऊदी बोहरा कब्रस्तान में सामुदायिक भवन निर्माण के भूमिपूजन अवसर पर कही।

Advertisements

उन्होंने कहा कि दाऊदी बोहरा समाज द्वारा कब्रस्तान में सामुदायिक भवन निर्माण के लिये मांग की जा रही थी, जो आज मुख्यमंत्री जी की घोषणा अंतर्गत स्वीकृति राशि 20.00 लाख रूपये की लागत से पूर्ण होने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुखमंत्री जी ने सभी समाज के लोगो से भवन निर्माण, विस्तार व समाज के अन्य कार्य के लिये आवेदन मंगवाया था

जिसमें 40 समाजों द्वारा आवेदन दिया गया था जिसमें से आपका समाज एक है, जिन्हें यह लाभ मिल रहा है जिससे भवन निर्माण करने भूमिपूजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यंत्री जी की सोच सभी समाज को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करना है, जिससे समाज का उत्थान होगा।

उन्होंने समाजिक बंधुओं को आश्वस्त किया की इसी प्रकार के सहयोग आवश्यकता अनुसार समाज के लिये किया जायेगा।
विकास कार्य के तहत नगर निगम द्वारा वार्ड नं. 31 स्थित दाऊदी बोहरा समाज के लिये मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत स्वीकृत 20.00 लाख रूपये की लागत से कब्रस्तान में सामुदायिक भवन निर्माण कराया जाना है, सामुदायिक भवन निर्माण करने महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने दाऊदी बोहरा समाज के लोगों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया।

भूमिपूजन अवसर पर महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सतीश मसीह,भागचंद साहू,संतोष पिल्ले, विनय झा,गणेश पवार, जिला योजना समिति के सदस्य श्री अमीन हुड्डा,वार्ड पार्षद श्री गप्पू सोनक विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में समाज के आमिल साहब मुल्ला अबदेअली इज्जी, सचिव मुल्ला बुरहनुद्दी भाई सदस्य मुल्ला अमार भाई शाहीन, मुल्ला हजाइफा भाई, अशफाक भाई मुल्ला शकील भाई अब्बासी शब्बीर भाई हैदरी, शमसुद्दीन सैफी ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर उप अभियंता सुश्री पिंकी खाती सहित समाजिक बंधु उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page