back to top

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री ने मिनीमाता की पुण्यतिथि पर ममतामयी मिनीमाता प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया…

राजनांदगांव 11 अगस्त 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता पुण्यतिथि पर सतनाम भवन नया बस स्टैण्ड राजनांदगांव स्थित ममतामयी मिनीमाता प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ममतामयी मिनीमाता प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पूर्व बाबा गुरू घासीदास मंदिर में दीप प्रज्वलित किए और आरती की।

 इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री संतोष पाण्डेय, विधायक आरंग गुरू खुशवंत साहेब उपस्थित थे। इस दौरान पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव, पूर्व विधायक श्री रामजी भारती, पूर्व विधायक श्री विनोद खांडेकर, 

श्री सचिन बघेल, श्री खूबचंद पारख, नीलू शर्मा, श्री रमेश पटेल, श्री भरत वर्मा, श्री कोमल राजपूत, श्री दिनेश गांधी, आईजी श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, जिला सतनामी सेवा समिति के प्रमुख एवं पदाधिकारीगण सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 
Advertisements

You cannot copy content of this page