back to top

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव पहुंचे…

– हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

Advertisements
राजनांदगांव 11 अगस्त 2024। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अपने एक दिवसीय प्रवास पर आज राजनांदगांव पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, विधायक आरंग गुरू खुशवंत साहेब उनके साथ राजनांदगांव पहुंचे। हेलीपेड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

 इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय, पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव, पूर्व विधायक श्री रामजी भारती, श्री विनोद खांडेकर, श्री खूबचंद पारख, नीलू शर्मा, श्री रमेश पटेल, श्री भरत वर्मा, श्री कोमल राजपूत, श्री दिनेश गांधी, आईजी श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन सिंह तोमर सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Advertisements

You cannot copy content of this page