back to top

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री के नाम उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय से सुशील नारायण शर्मा ने सौजन्य  मुलाकात किया…

राजनांदगांव।छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ राजनांदगांव जिला अध्यक्ष सुशील नारायण शर्मा आज माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर को शिक्षकों की समस्या के निराकरण के संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय से सौजन्य  मुलाकात किया। मुलाकात के दौरान उन्होंने श्रीमती कौशल्या देवी साय को गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया और पत्र सौपते हुए सुशील नारायण शर्मा ने बताया कि शिक्षक (एलबी)लोगों के अनेक समस्याओं का आज तक निराकरण नहीं हो पाया है,

Advertisements

जिसमें नियुक्ति तिथि से सेवा गणना, सहायक शिक्षक एलबी का वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन योजना में सुधार, कर्मोन्नति का जनरल आर्डर जारी करना, सहायक शिक्षक एलबी, शिक्षक एलबी, व्याख्याता एलबी,प्रधान पाठक प्राथमिक,उच्चतर माध्यमिक अध्यापक का 1/4/25 को स्थिति में प्रमोशन, 2012 से 2017 के बीच मृत शिक्षा कर्मियों के आश्रितों को योग्यता अनुसार अनुकंपा नियुक्ति,व्याख्याता प्रमोशन मे डी.एड को भी शामिल करना उपरोक्त समस्याओं का तत्काल निराकरण करने की मांग निवेदन किया।

         श्री मती कौशिल्या देवी साय ने तत्काल उक्त ज्ञापन को cm कार्यालय को फॉरवर्ड कर दिए.

Advertisements

You cannot copy content of this page