back to top

राजनांदगांव: मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजनांतर्गत फरहद की निजी भूमि पर दुकान निर्माण का दावा खारिज, जॉच कमेटी की जॉच रिपोर्ट में दुकान का निर्माण रेवाडीह की शासकीय भूमि मेें निर्मित पाया…

राजनांदगांव 13 जनवरी। नगर निगम द्वारा फरहद चौक के पास रेवाडीह की शासकीय भूमि में मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजनांतर्गत 11 दुकान का निर्माण किया गया है। उक्त दुकान के संबंध में श्रीमती शकुंतला चौबे ध.प. स्व. श्री दिनेश चौबे द्वारा मेरे निजी भूमि मे दुकान बनाये जाने की शिकायत की गयी थी। जिसके लिये तहसीलदार द्वारा गठित सयुक्त दल द्वारा मौका जॉच किया गया।


उक्त आशय की जानकारी देते हुये नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजनांतर्गत फरहद चौक के पास रेवाडीह की शासकीय भूमि पर मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजनांतर्गत 11 दुकानों का निर्माण किया गया है। उक्त निर्मित दुकान फरहद की मेरी निजी भूमि पर निर्मित होने की शिकायत श्रीमती शकुंतला चौबे ध.प. स्व. श्री दिनेश चौबे द्वारा की गयी, शिकयत में उक्त दुकान का निर्माण भूमि ग्राम रेवाडीह एवं ग्राम फरहद तहसील व जिला राजनांदगांव में ग्राम फरहद स्थित भूमि खसरा क्रं. 28/1 रकबा 0838 हे. भूमि में निर्माण होने का उल्लेख किया गया था। शिकायत की जॉच के लिये तहसीलदार राजनांदगांव द्वारा जॉच दल गठित किया गया।
आयुक्त श्री कौशिक ने बताया कि सयुक्त जॉच दल द्वारा मौका जॉच किया गया, जिसमें उक्त दुकान ग्राम रेवाडीह की शासकीय भूमि खसरा क्रं. 514/2 पर निर्मित पाया गया, जिससे नाप कर बताया गया। मौका पर टीम के साथ निगम की ओर से उप अभियंता श्री दिलीप मरकाम, प्र. पटवारी श्री मिलिन्द रेड्डी एवं शिकायतकर्ता की ओर से खुशीकांत शर्मा उपस्थित थे। सभी के सामने भूमि का नाप किया गया, जो निगम सीमाक्षेत्र के शासकीय भूमि पर दुकान निर्माण पाया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page