back to top

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पांचवे दिन चुनाव प्रचार की शुरूआत खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जालबांधा से की…

राजनांदगांव – खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पांचवे दिन के चुनाव प्रचार-प्रसार की शुरुआत खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जालबांधा से की।

Advertisements

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के तहत अपने पांचवें दिन के प्रचार अभियान की शुरुआत खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जालबांधा से की। मुख्यमंत्री यहां अपने तय समय से विलंब से पहुंचे और मंच पर पहुंचते ही उन्होंने देर से आने लोगों से क्षमा मांगी। जालबांधा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की यहां के मतदाताओं से अपील की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ को जिला बनाने सहित जालबांधा को उप तहसील बनाने घोषणा पत्र में किए गए वादे को मंच पर दोहराया। भारतीय जनता पार्टी के प्रचार प्रसार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खैरागढ़ क्षेत्र में सभा को लेकर अपने अनोखे अंदाज में जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि काका के सामने मामा कहां टिकेगा, कका अभी जिंदा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वो यहां आकर रमन सिंह और अपने घोटाले की बात करें। हम जितना धान की कीमत दे सकते हैं वह इतनी कीमत दे सके तो बताएं।

खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम जालबांधा में चुनावी सभा को कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने भी संबोधित किया और उन्हें सरकार के द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर केंद्र कि नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की पूर्व रमन सरकार को किसान विरोधी बताया। किसानों व क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को जिताने की अपील की।

Advertisements

You cannot copy content of this page