back to top

राजनांदगांव: मेडिकल दुकान से 7 लाख नगदी की हुई चोरी…

राजनांदगांव। शहर में बढ़ते क्राईम के बीच अब चोरी के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि बीच चौक में भी वारदात करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। बेखौफ चोरों ने बीती रात शहर के मुख्य चौक स्थित मेडिकल दुकान में छत की ओर से प्रवेश कर नगदी रकम 7 लाख रुपए पार कर दिया। वहीं मोहारा रोड स्थित ब्लू डायमंड कालोनी में भी एक घर से नगदी, आभूषण व बाइक चोरी होने की खबर है। जिससे व्यापारियों सहित आम लोगों के बीच सनसनी फैल गई है।

Advertisements

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मानव मंदिर चौक के पास स्थित गणेश मेडिकल में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया।

चोरी की इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे है। शहर के तीन से चार मकानों में एक ही रात में चोरी होने की शिकायत सामने आने के बाद के व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया है। ज्ञात हो इससे पहले भी कई दफा शहर में बड़ी चोरिया देखने को मिल चुकी है। इधर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चोरी की इस घटना में दूसरे प्रदेश का किसी गुट का शामिल होना माना जा रहा है। बताया गया कि आदतन अपराधियों की तर्क पर ही चोरी को अंजाम दिया गया है। पुलिस अब चोरों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ फुटेज में अपराधियों को देखा गया है। जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page