
राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 39 पौवा देशी शराब जब्त की है, जिसकी कुल मात्रा 7.020 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत 3,120 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 2 अक्टूबर 2026 को थाना बसंतपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहारा बायपास रोड के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।
पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 39 पौवा देशी शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान संतोष साहू (52 वर्ष), निवासी कोठारपारा नंदई, वार्ड क्रमांक 48, थाना बसंतपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 473/2026 के तहत धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हीरामणी, आरक्षक कुश बघेल, आशीष मानिकपुरी सहित थाना बसंतपुर के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि अवैध शराब बिक्री, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।










































