back to top

राजनांदगांव: मौर्य-कुशवाहा समाज ने मनाया तीज मिलन समारोह, महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा…

राजनांदगांव। मौर्य-कुशवाहा समाज द्वारा तीज मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रियंका एवं बिलासपुर से पहुंचीं पार्वती मौर्या ने महिलाओं को हरितालिका तीज की शुभकामनाएं देते हुए महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर विचार साझा किए।

Advertisements

समारोह में सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. संस्कृति वर्मा के नेतृत्व में रैंप वॉक, गीत-नृत्य, सलाद प्रतियोगिता एवं पूजा थाल सजाओ प्रतियोगिता सहित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मेरा नाम जोकर फिल्म पर आधारित नृत्य-नाटिका रही। इसमें सपना मौर्या और सविता मौर्या ने प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति ने उपस्थित महिलाओं एवं अतिथियों की खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम में डॉ. कांति मौर्या, शीला सिंह, डॉ. आमिषा मौर्या एवं डॉ. श्रुति मौर्या निर्णायक की भूमिका में रहीं। समारोह में बरखा मौर्या, साधना मौर्या, नीलिमा मौर्या, आरती मौर्या, सीमा सिंह, मिथिलेश मौर्या, संगीता प्रसाद, माया, भारती मौर्या, सुमन मौर्या, बबीता वर्मा, नमिता मौर्या, प्रिया मौर्या, खुशबू मंडल, शालिनी पटेल, सपना मौर्या, अन्नू मेहता, विनिता मेहता, संगीता पटेल, सरिता मौर्या, पूनम पटेल, मेवाती देवी, ज्योति मौर्य एवं उर्मिला मौर्य सहित समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं। समारोह में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए तीज पर्व की खुशियां साझा कीं।

Advertisements

You cannot copy content of this page