back to top

राजनांदगांव : मौसम ने किसानों की बढ़ाई चिंता , बारिश से कटाई मिंजाई कार्य रूका…

राजनांदगांव – खराब मौसम ने फिर एक बार किसानों को परेशानी में डाला दिया है। सोमवार को दिन भर बादल छाए रहने के बाद मंगलवार सुबह से शाम तक रिमझिम बारिश होते रही। बारिश और ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।

Advertisements

बारिश के चलते कृषि कार्य ठप्प रहे। कटाई मिंजाई का दौर में बारिश होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। वर्तमान में लगभग तीस फिसदी धान कटाई मिंजाई होना शेष है। बारिश होने से खेतों का धान फिर भीग गया है। किसानों ने बताया कि बार बार बारिश होने से धान की फसल प्रभावित हो रही है।

बारिश से खड़ी फसल नरम होकर गिरने लगी है। वही कट चुका धान भीग गया है। कुछ किसान खेत पर ही देर लगाकर फसल को बारिश से बचाने का प्रयास करते दिखे। बारिश में फसल भीगने के बाद मिंजाई कार्य पिछड़ जाएगा। कटाई में भी विलंब होगा। मौसम खुलने के बाद धान की मिंजाई कटाई शुरु हो सकती है।

Advertisements

You cannot copy content of this page