back to top

राजनांदगांव: मौसम ने मिजाज बदला शहर में बढ़ने लगी ठिठुरन, धान खरीदी केंद्र को रखरखाओ के निर्देश…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। राजनांदगांव सहित छत्तीसगढ़ में अब ठंड का असर दिखने लगा है। सोमवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश की भी संभावना जताई है।

Advertisements

मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर के पहले सप्ताह से राज्य के कई इलाकों में ठंड का असर दिखाई देने लगेगा। मौसम में आए बदलाव के कारण अब राजधानी रायपुर में सुबह-शाम ठंड होने लगी है। वहीं, कवर्धा और राजनांदगांव इलाके में ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में राज्य के बस्तर और सरगुजा इलाके में बारिश की संभावना है। बारिश की संभावना को देखते हुए सीएम ने भी धान खरीदी केन्द्रों को निर्देश दिए हैं। सीएम भूपेश बघेल ने कहा- प्रदेश में बारिश की संभावना को देखते हुए कलेक्टरों को खरीदी केंद्रों में धान का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा है।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा- प्रदेश में इस समय समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है, धान को बारिश से बचने के लिए उपार्जन केन्द्रों में कैप कवर, ड्रेनेज सहित सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं।

धान खरीदी केंद्रों पर किसानों की सहूलियत का ध्यान रखा जाए । धान उपार्जन केन्द्रों का भ्रमण कर बारिश से धान को सुरक्षित रखने की सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।

Advertisements

You cannot copy content of this page