back to top

राजनांदगांव : युवक को घर से उठाकर, मुखबिरी के संदेह मे नक्सलियों ने कर दी हत्या…

राजनांदगांव – औंधी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर के संदेह में 30 साल के युवक को घर से उठाकर हत्या कर दी। घटना आज सुबह चार बजे पेंदोड़ी ग्राम पंचायत के निडेली गांव की है। युवक तिजुराम बोगा का शव सुबह 6 बजे गांव के बाहर भर्री में देखा गया जिसकी सूचना औंधी थाने में दी गई।

Advertisements

मृतक की पत्नी उर्मिला बोगा ने बताया की करीब 4 बजे पांच नक्सली पहुंचे और घर का दरवाजा खटखटाया। तिजु के निकलते ही उसे अपने साथ ले गये। इसी दौरान तिजुराम की पत्नी ने बचाने का प्रयास किया तो नक्सलियों ने उसे धक्का दे घर के भीतर कर बाहर न निकलने की धमकी दी।

घर से कुछ दूर ले जाकर कर दी हत्या 
नक्सलियों ने तिजु को घर से कुछ दूर ले जाने के बाद हत्या कर दी। सुबह उसकी पत्नी ने ग्रामीणों को सूचना दी कि चार बजे से उनके पति को कुछ लोगो ने घर से उठा ले गए है।जिसके बाद ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की पर गांव से लगे भर्री में तिजु का शव देखा और इसकी सूचना औंधी पुलिस को दी।इधर, घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

निर्दोष की हत्या से नक्सलियों का असली चेहरा आया सामने
निर्दोष ग्रामीण की हत्या करने से नक्सलियों का असली चेहरा सामने आ गया है। मृतक तिजुराम बोगा बिल्कुल निर्दोष आदिवासी युवा था, जो वन पुलिस के ऑपरेशन से हताश होकर नक्सली बौखला गए है।

Advertisements

You cannot copy content of this page