back to top

राजनांदगांव: युवती की हत्या कर लाश बोरी मे बंद कर नाले मे फेंका, छुईखदान पुलिस जाँच मे जुटी….

राजनांदगांव/छुईखदान 18 जून 2021- छुईखदान इलाके में हत्या का मामला सामने आया है। महिला अपने घर से तीन दिनों से लापता थी। आज उसकी लाश विक्रमपुर रोड के पास बोरे में मिली। पुलिस के हाथ अभी कुछ अहम जानकारियां लगी है, उस पर टीम काम कर रह है। जल्द ही मामले में आरोपी तक पुलिस पहुंच जाएगी।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार विक्रमपुर रोड पर सुबह लोगों का आना-जाना लगा रहता है। शुक्रवार को कुछ लोगों को लगा की रोड के किनारे स्थित झाड़ियों में बदबू आ रही है। पास जाकर देखा तो बोरा रख हुआ था। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को बरामद किया।

हाथ में गोदना के आधार पर महिला की पहचान ग्राम लालपुर निवासी रेशमा पति विक्की जोशी के रूप में की गई। बताया गया कि तीन दिन पहले रेशमा अपने नए प्लॉट को देखने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटी। दो दिनों तक काफी खोजबीन करने के बाद उसका पता नहीं चला तो पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट गुरुवार को ही दर्ज कराई गई थी। 

Advertisements

You cannot copy content of this page