back to top

राजनांदगांव : युवती के हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार…

राजनांदगांव
घर पर अकेली युवती को पाकर हॉथ पैर बांधने के साथ मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने शिकायत के पांच घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 450, 332, 376 (2) (एन) पंजीबद्ध कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

Advertisements

थाना खैरागढ़ में आज प्रार्थिया ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया की 21 अगस्त को 06.30 बजे मॉ काम करने गई थी वह घर में आकेली थी आंगन में बर्तन मांज रही थी तभी गांव के ही रहने वाले आरोपी टिकेश्वर वर्मा पिता कुरंजन वर्मा (22) निवासी कोडेनवागांव घर में जबरदस्ती घुसकर मुंह दबाकर और खींचते टीवी वाले कमरे में ले जाकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर जान से मारने की धमकी देते हुए पलंग में हाथ पैर को सस्सी से बांध कर दुष्कर्म किया।

इस दौरान चिल्लाने की कोशिश की किन्तु मुंह में कपड़ा डला होने से चिल्ला नहीं पायी। बाद में उसने हाथ पैर में बंधे कपड़े को खोलकर इस बारे में किसी को बतायी तो जान से मारने की धमकी देते हुए दरवाजा बंद कर बाहर की कुंडी बंद कर दिया। पीड़िता कपड़े पहन कर दरवाजे के पास आकर चिल्लायी, तो पड़ोस में रहने वाले ने दरवाजा खोली तब घटना के बारे में मॉ को बतायी।

थाना प्रभारी खैरागढ़ राजेश देवदास के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने निर्देशित किया गया। टीम निर्देश प्राप्त कर आरोपी की पतासाजी में जुट गयी। आरोपी के घर में घेराबंदी कर अरोपी टिकेश्वर वर्मा पिता कुरंजन वर्मा (22) निवासी कोडेनवागांव को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरे मामले का खुलासा करते हुए उसने जुर्म करना स्वीकार किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page