back to top

राजनांदगांव : युवा आयोग अध्‍यक्ष जितेन्द्र उदय मुदलियार की अगुवाई में कांग्रेसियों ने किया मुख्‍यमंत्री का भव्‍य स्‍वागत…

राजनांदगांव – मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के राजनांदगांव प्रवास पर छग राज्‍य युवा आयोग अध्‍यक्ष जितेंद्र मुदलियार की अगुवाई में कांग्रेसियों ने आरके नगर चौक में उनका जोरदार स्‍वागत किया। वरिष्‍ठ कांग्रेस नेताओं के साथ युवा कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग विभाग, अल्‍पसंख्‍यक विभाग के पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।

बड़ी संख्‍या में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मुख्‍यमंत्री के आगमन पर जमकर जिंदाबाद के नारे लगाए। इस बीच दूसरे नेताओं ने भी पुष्‍पमाला से उनका स्‍वागत किया। यहां से मुख्‍यमंत्री कोसरिया यादव समाज के कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हुए। उन्‍होंने सभी का अभिवादन किया।

मुख्‍यमंत्री के आगमन को लेकर कांग्रेसीजन काफी उत्‍साहित थे। युवा आयोग अध्‍यक्ष जितेंद्र मुदलियार और उनके समर्थकों ने आरके नगर चौराहे पर उनके स्‍वागत की बड़ी तैयारियां की थी। मुख्‍यमंत्री के यहां पहुंचते ही बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ जोरदार नारेबाजी के बीच पुष्‍पमालाओं से उनका स्‍वागत हुआ। मुख्‍यमंत्री ने इससे अभिभूत होकर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की।

युवा आयोग अध्‍यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि – मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेसीजनों के लिए ऊर्जा का स्‍त्रोत हैं। वे न केवल जननायक साबित हुए हैं बल्कि उन्‍होंने माटीपुत्र होने का दायित्‍व भी निभाया है। उन्‍होंने प्रत्‍येक परिवार की चिंता की है।

सर्वहारा वर्ग के लिए उन्‍होंने पांच साल पूरी लगन से काम किया है। छत्‍तीसगढ़ सरकार की योजनाएं आज देश में मॉडल साबित हो रही हैं। सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्‍व वाली भरोसे की सरकार एक बार फिर चुनकर आएगी और समृद्ध‍ हो रहे छत्‍तीसगढ़ को विकास के नए आयाम तक लेकर जाएगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page