back to top

राजनांदगांव : राजनांदगांव के पटरी पार क्षेत्र से तीन होनहार खिलाड़ियों का चयन खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में…

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने दी बधाई

Advertisements

राजनांदगांव।खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बिलासपुर के आवासीय खेल छात्रावास में पटरी पार क्षेत्र के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों – वशिष्ठ साहू, योगेश मेश्राम एवं एकता राजपूत – का चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों का चयन मात्र छह माह के अल्प प्रशिक्षण के बाद हुआ है, जो क्षेत्र में खेल जागरूकता और समर्पण का प्रमाण है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि “हॉकी राजनांदगांव की पहचान रही है, और यह चयन पटरी पार क्षेत्र में चल रहे खेल जागरूकता अभियान की सफलता का प्रतीक है। मृणाल चौबे जैसे समर्पित कोच का मार्गदर्शन इन खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित हो रहा है।” उन्होंने इस अभियान को और व्यापक स्तर पर जारी रखने की बात कही।

इस अवसर पर जिला हॉकी संघ के सचिव शिव नारायण धकेता, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा, सुनील साहू, समाजसेवी ललित नायडू, हारुन खान, दीपेश चौबे, और चयनित खिलाड़ियों के पालकगण मंगल सिंह राजपूत, मोनिका राजपूत, कृष्णा मेश्राम, कंचना मेश्राम, उमाशंकर साहू एवं प्रेमलता साहू भी उपस्थित रहे।

हॉकी इंडिया के संयुक्त सचिव एवं छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज़ अंसारी ने भी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी

हॉकी इंडिया के संयुक्त सचिव एवं छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज़ अंसारी ने भी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि “राजनांदगांव में हॉकी के पुनरुत्थान हेतु मृणाल चौबे के मार्गदर्शन में रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र से ही इन खिलाड़ियों ने अभ्यास आरंभ किया था। यह अत्यंत गर्व की बात है कि इस पहल के मात्र छह माह में ही राष्ट्रीय स्तर पर चयन जैसी बड़ी उपलब्धि सामने आई है।”

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं एन.आई.एस. गोल्ड मेडलिस्ट हॉकी कोच मृणाल चौबे ने जानकारी दी कि पटरी पार क्षेत्र के चीखली स्कूल मैदान में संचालित प्रशिक्षण केंद्र से चयनित तीनों खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं। इनमें से दो खिलाड़ी, खेलो इंडिया सेंटर की डे बोर्डिंग स्कीम के अंतर्गत, कोच शकील अहमद के मार्गदर्शन में सायंकालीन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
चीखली स्कूल के मेदान मे रोजाना सैकड़ो के संख्या मे खिलाड़ी सुबह पाँच बजे से अभ्यास करते है और इस उल्लेखनीय सफलता से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। चयनित खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से राजनांदगांव का गौरव बढ़ाया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page