back to top

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में अब तक 2027.6 मिमी वर्षा दर्ज…

– जिले में आज 274.2 मिमी बारिश हुई

Advertisements
राजनांदगांव 10 जुलाई 2025। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2025 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 2027.6 मिमी बारिश एवं औसत 289.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार डोंगरगढ़ तहसील में 307.1 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 218 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 394.3 मिमी, घुमका तहसील में 325 मिमी, छुरिया तहसील में 282.3 मिमी, कुमरदा तहसील में 275.3 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 225.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 

अब तक सर्वाधिक वर्षा राजनांदगांव तहसील में 394.3 मिमी दर्ज की गई है। इसी तरह आज राजनांदगांव जिले के सभी 7 तहसीलों में 274.2 मिमी एवं औसत 39.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। डोंगरगढ़ तहसील में 18.2 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 16 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 42.6 मिमी, घुमका तहसील में 44 मिमी, छुरिया तहसील में 33.2 मिमी, कुमरदा तहसील में 70 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 50.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा कुमरदा तहसील में 70 मिमी दर्ज की गई है। 
Advertisements

You cannot copy content of this page