back to top

राजनांदगांव : राजनांदगांव में अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक…

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश एवं अति. पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर के पर्यवेक्षण में ‘‘अभिव्यक्ति’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दिनांक 30 अगस्त 2025 को महिला प्रकोष्ठ एवं रक्षा टीम द्वारा शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास राजनांदगांव में छात्राओं को जागरूक किया गया।

Advertisements

कार्यक्रम में उनि. शारदा बंजारे एवं उनकी टीम ने बालिकाओं को सुरक्षा एवं अधिकारों से संबंधित कानूनी जानकारी दी। इसमें पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा, यातायात नियम, सोशल मीडिया पर होने वाले अपराध, लैंगिक समानता तथा ऑनलाइन ओटीपी किसी से साझा न करने जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की विधियां भी सिखाई गईं।

इस अवसर पर छात्राओं को ‘‘अभिव्यक्ति ऐप’’ की जानकारी दी गई तथा ऐप डाउनलोड भी कराया गया।

कार्यक्रम में हॉस्टल अधीक्षक आर. बी. टोप्पो, रक्षा टीम प्रभारी शारदा बंजारे, महिला आरक्षक रेनू मेश्राम, कौशिल्या साहू, आरक्षक चालक पुरन वर्मा सहित 200 से अधिक छात्राएं उपस्थित रहीं।

Advertisements

You cannot copy content of this page