back to top

राजनांदगांव : राजनांदगांव में एसपी अंकिता शर्मा ने ली क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण पर सख्त निर्देश…

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव के सभागार में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा थाना कोतवाली, पुलिस चौकी चिखली एवं पुलिस चौकी सुरगी के प्रभारी अधिकारियों की क्राइम मीटिंग आयोजित की गई।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए आबकारी एक्ट एवं नारकोटिक्स एक्ट के अंतर्गत अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

Advertisements


पुलिस अधीक्षक ने गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों एवं अन्य समाज-विरोधी तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए उनकी सतत निगरानी रखने तथा क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम के लिए सक्रिय पुलिसिंग अपनाने के निर्देश दिए। साथ ही जनसुनवाई के दौरान आम नागरिकों से संवेदनशील व्यवहार करने, लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण तथा क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।


क्राइम मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेंडर कीरो, प्रशिक्षु आईपीएस श्री आदित्य कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी श्रीमती सुमन जायसवाल, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, चौकी चिखली प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद मरई एवं चौकी सुरगी प्रभारी निरीक्षक ढाल सिंह साहू उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page