back to top

राजनांदगांव : राजनांदगांव में धूमधाम से मनाया गया गौरा गौरी पर्व, निकाली गई शोभायात्रा…

राजनांदगांव में धूमधाम से सोमवार को गौरा गौरी पर्व का समापन किया गया. शहर में गौरा-गौरी की शोभायात्रा निकाली गई. इस दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली. इसके बाद गौरा-गौरी की मूर्ति का विसर्जन शहर के तालाब और नदी में किया गया.

Advertisements

राजनांदगांव में गौरा-गौरी पर्व धूमधाम से मनाया गया। तीन दिन तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दीपावली के दूसरे दिन गौरा चौरा में डीजे, धुमाल, भजन-कीर्तन के साथ भगवान गौरा (शंकर) व माता गौरी (पार्वती) की विजर्सन यात्रा निकाली गई। भरकारापारा में गौरा-गौरी की पूजा अर्चना के बाद सोमवार को विसर्जन यात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्ग से होते इंदिरा सरोवर पहुंची, यहां आरती पूजन के बाद गौरा-गौरी का विसर्जन किया गया।

नगर में मंदिरों देवालयों में अन्नकूट का आयोजन किया गया। नगर की कुलदेवी मां शीतला मंदिर, बालाजी मंदिर गंज लाइन, बाबा रामदेव मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, हनुमान मंदिर सहित नगर के अन्य मंदिरों में महाप्रसादी ग्रहण करने भक्तों का रेला उमड पड़ा लोगों ने वहीं बैठकर न केवल प्रसादि ग्रहण की बल्कि टिफिन में महाप्रसादी अपने परिजनों के लिए भी ले गए।

Advertisements

You cannot copy content of this page