back to top

राजनांदगांव : राजीव युवा मितान क्लब द्वारा ग्राम चारभांठा में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव…


राजनांदगांव जनपद पंचायत खैरागढ़ के ग्राम चारभांठा में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती ममता साहू ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दिया जाना आवश्यक है। कार्यक्रम में बच्चों को तिलक लगाकर, पुस्तक प्रदानकर, पुष्प माल पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

Advertisements

इस दौरान राजीव युवा मितान क्लब चारभांठा के रक्तदान करने वालों का श्रीफल, प्रमाण पत्र, तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच श्री दूधेराम साहू, उपसरपंच श्री राकेश साहू, ग्राम पटेल श्री मनराखन्न लाल साहू, सहकारी समिति अध्यक्ष श्री देवलाल साहू, संकुल समन्वयक श्री मनसुख वर्मा, प्रधानपाठक छन्नी वर्मा, श्री कमलेश साहू, अध्यक्ष श्री गोविंद साहू सहित पंच, छात्र-छात्राएं, ग्रामवासी एवं राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारी व सदस्य उपसिथत थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री अश्वनी बारले द्वारा किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page