back to top

राजनांदगांव : राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलायी गई शपथ…

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कलेक्टोरेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

Advertisements

राजनांदगांव 31 अक्टूबर 2021। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं पूर्व गृह मंत्री भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज कलेक्टोरेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने जिला कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों एवं राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने शपथ दिलायी।

देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने का सभी ने सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, उप संचालक कृषि श्री जीएस धु्रर्वे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचआर सोम, उप संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक एवं नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी श्री देवेश सिंह, कार्यक्रम सहायक नेहरू युवा केन्द्र श्री मोहन लाल सोनी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page