राजनांदगांव 16 जून 2023। भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय शौर्य पुरस्कार 2023 के लिए नामांकन व आवेदन 15 अक्टूबर 2023 तक आमंत्रित की गई है। राष्ट्रीय शौर्य पुरस्कार के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरे की जान बचाने हेतु वीरता का कार्य करने वाले बालक-बालिका निर्धारित प्रारूप में आवेदन निर्धारित तिथि तक छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद रायपुर में जमा कर सकते हैं। आवेदन का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली के वेबसाईट www.iccw.co.in से प्राप्त किया जा सकता है।
Advertisements

Advertisements










































