back to top

राजनांदगांव : राष्ट्रीय सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत विद्यार्थीयो ने नुक्कड नाटक के जरिये सड़क सुरक्षा का दिया संदेश…

राजनांदगांव – राष्ट्रीय सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत राजनांदगांव शहर के गंज चौक  पर  यातायात पुलिस और कान्फ्रेंस कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना  के विद्यार्थीयो ने नुक्कड नाटक के जरिये सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थीयो ने वाहन चलाते समय नियमों के पालन और बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी देकर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

Advertisements

इसी तरह सावधानी नही बरतने पर होने वाले दुष्परिणाम की जानकारी लोगो को दी है । इस अवसर पर  राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी विजय मानिकपुरी और यातायात विभाग के ए एस आई शरद कुमार  ने बताया कि सडक सुरक्षा जीवन रक्षा के मूल उद्देश्य को लेकर यातायात पुलिस राजनांदगांव इन दिनो राष्ट्रीय सडक सुरक्षा सप्ताह मना रही है और विविध आयोजन कर लोगो को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित कर रही है इसी कडी मे राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के छात्र छात्राओ ने नुक्कड नाटक के जरिए सडक सुरक्षा का संदेंश दिया है ।

नुक्कड नाटक मे भाग लिए अनामिका साहू ने बाताया कि नुक्कड नाटक के जरिए सडक सुरक्षा के लिए लोगो को प्रेरित किया है उन्होने बताया कि नाटक के जरिए धशे के हालात मे गाडी चलाने के दुष्परिणाम और हेलमेट पहनकर सुरक्षित वाहन चलाने की समझाईस दी गई ।

यातायात पुलिस 11 जनवरी से 17 जनवरी तक राष्ट्रीय सडक सुरक्षा सप्ताह मना रही है और विविध आयोजन कर लोगो को सुरक्षित  यातायात के लिए प्रेरित कर रही है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page